--ADVERTISEMENT--

श्री रतन टाटा के निधन पर जमशेदपुर में शोक की लहर, अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने व्यक्त की संवेदना


जमशेदपुर : उद्योग जगत के महानायक और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, श्री रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। जमशेदपुर के अधिवक्ता एवं सरायकेला बाल कल्याण समिति के सदस्य गुड्डू हैदर ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसे एक युग के अंत की संज्ञा दी।

हैदर ने कहा, "शब्द नहीं हैं सर, आपके लिए। बचपन से टाटा का नाम घर के सदस्य की तरह सुनता आ रहा हूं। आप इस देश के लोगों के परिवार में एक सदस्य की तरह सबके दिलों में बसते थे। आपका देश के लिए दिया गया योगदान, त्याग, सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। आपका जाना इतिहास का अंत है।"

उन्होंने आगे कहा कि श्री रतन टाटा के जाने से देश, झारखंड राज्य और विशेष रूप से जमशेदपुर को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। "आपने भारत का नाम दुनियाभर में ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर हमेशा आपको देश याद करेगा।"

गुड्डू हैदर ने अंत में ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना की कि वह श्री रतन टाटा की आत्मा को शांति और उनके चरणों में ऊंचा स्थान प्रदान करें।

शहर में विभिन्न संगठनों और संस्थानों ने भी श्री रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--