Seraikela News : मुड़कुम पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश गगराई सह आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर संवैया से एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर एसडीपीओ का स्वागत करते हुए क्षेत्र में घट रही घटनाओं की जानकारी दी। जिसमें आए दिन चोरी की घटनाएं, हाट बाजार में बेतरतीब मोबाइल चोरी एवं पॉकेटमारी की घटनाएं सहित बीते दिनों युवती की हुई दर्दनाक हत्या की जानकारी देते हुए चिंता जाहिर की। साथ ही घट रहे अपराधों पर अंकुश लगाते हुए अपराध मुक्त क्षेत्र बनाए जाने की मांग भी की।





