Birsa Munda Jayanti celebration – प्रखंड क्षेत्र के बासाहातु मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौक में शनिवार को मांरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का प्रतिमा का अनावरण झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर एवं शिक्षाविद प्रोफेसर प्रल्हाद महतो ने संयुक्त रूप से किया। वहीं प्रतिमा अनावरण के बाद प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके 122 वीं जन्म जयंती पर पहान कालीपद सिंह मुण्डा ने आदिवासी रिति रिवाज से पूजा अर्चना कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजा पीटर एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा गांव के बच्चों के बीच गाइड, ज्ञान वर्धक पुस्तकें आदि वितरण किया गया। वहीं समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
पूर्व मंत्री राजा पीटर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा आजादी के बाद सबसे पहले अलग झारखंड का आंदोलन किया और आदिवासी समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा का दल एकीकृत बिहार सरकार में विपक्ष का नेतृत्व कर सरकार को सकते में ला दिया था। वे अन्तर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी का नेतृत्व भी किया। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने छल से जयपाल सिंह मुंडा का पार्टी को कांग्रेस में शामिल करा दिया। उन्होंने कहा कि आज जिस उद्देश्य से झारखंड का निर्माण हुआ, उसमें आज भी यहां के आदिवासी महिलाएं अन्य राज्यों में झाड़ू पोंछा, वर्तन साफ और खाना बनाने का काम करती है।

झारखंड के आदिवासी,मूलवासी आज भी त्रितीय व चतुर्थ श्रेणी में नौकरी के तरसते हैं, इसके लिए आज तक कोई कानून नहीं बना। उन्होंने कहा कि जो झारखंड निर्माण के लिए आजीवन संघर्ष किया वैसे महान व्यक्ति का प्रतिमा नया पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करेगा। मौके पर ग्राम प्रधान काशीनाथ सिंह मुण्डा,गुरूदेव सिंह मुण्डा, अशोक उरांव,राम गोपाल मुंडा, रविन्द्र नाथ सिंह मुण्डा, रतनलाल सिंह मुण्डा, मुखिया बीपीन सिंह मुण्डा,पंसस परेश महली,अमित सिंह,कालीपद सिंह विनोद सिंह, श्याम चांद, कार्तिक, ललित, सीताराम,मनोहर,राजेन सिंह मुण्डा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



