सड़क निर्माण एवं बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को लेकर राजाराम गुप्ता द्वारा मांगे गए सूचना के अधिकार के तहत जानकारी में हुए कई खुलासे
CHAIBASA NEWS (प्रकाश कुमार गुप्ता) : चाईबासा के अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने एन.एच.75 ई. (चाईबासा हाटगम्हरिया सड़क) निर्माणाधीन सड़क जो अपने निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण नहीं होने के मामले को लेकर जनहित में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल प. सिंहभूम के कार्यपालक अभियंता से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। मांगे गए सूचना में कई खुलासे हुए हैं।जिसमें कार्यपालक अभियंता विकास चंद्र भारती द्वारा बताया गया की हाटगम्हरिया सड़क (एन. एच. -75) का निर्माण कार्य दिनांक 16/7/2024 को पूर्ण किया जाना था परंतु जिला स्तर एवं विभिन्न विभागों से कई कार्यो का क्लीयरेंस प्राप्त नहीं होने के कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका, संभवत: जुलाई 2025 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
वही श्री गुप्ता द्वारा सूचना मांगी गई थी की हाटगम्हरिया सड़क (एन. एच. – 75) मैं व्याप्त गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटना में जख्मी होने व मृत्यु होने पर उसका जिम्मेवार पदाधिकारी कौन होगा। इस पर कार्यपालक अभियंता द्वारा जानकारी दी गई की कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा के पत्रांक 823(अनु o), दिनांक 30/ 9/ 2004 को उक्त गड्ढों के संबंध में वरीय पदाधिकारी को “चेंज आफ स्कोप”की स्वीकृति हेतु पत्र भेजा गया है। गौरतलब हे कि एन एच.75 ई में सड़क निर्माण कार्य के मंद गति से चलने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है।