Chaibasa Womens College Holi Celebration (प्रकाश कुमार गुप्ता) : आज महिला कॉलेज, चाईबासा के बी.एड. विभाग में सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 की छात्राओं ने होली के अवसर पर रंगबंध नामक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रभारी प्राचार्य और बी.एड. विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड. विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी ने स्वागत भाषण से की, और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद छात्राओं ने होली, बाहा परब और सरहुल परब के महत्व पर जानकारी दी, साथ ही एक लघु नाटिका के माध्यम से होली का मंचन भी किया। इस दौरान होली संगीत, लोकगीत और नृत्य के प्रदर्शन से वातावरण गुलजार हो गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता और होली के विशेष पकवानों पर फूड मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और प्राध्यापकों से आशीर्वाद प्राप्त कर प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संकल्प लिया।
इस विशेष अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुचिता बाड़ा, बी.एड. विभाग के डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. अर्पित सुमन, डॉ. राजीव लोचन नामता, प्रोफेसर बबीता कुमारी, प्रो. शीला समद, प्रो. प्रीति देवगम, प्रो. मदन मोहन मिश्रा, प्रो. सीतेंद्र रंजन सिंह और प्रो. धनंजय कुमार सहित कॉलेज के अन्य विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

मंच संचालन की जिम्मेदारी सेमेस्टर 1 की छात्राएं प्रीतिका और कृति ने संभाली। इस कार्यक्रम ने एक ओर बार यह सिद्ध कर दिया कि सांस्कृतिक परंपराओं को मनाने का यह तरीका न केवल आनंदपूर्ण था, बल्कि कॉलेज परिवार के बीच एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।