Chakradharpur Congress Leader Tribute (प्रकाश कुमार गुप्ता) : सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि सोमाय गागराई का सौम्य स्वभाव और पार्टी के प्रति निष्ठा सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कांग्रेस का प्रचार प्रसार अपनी पूरी मेहनत और समर्पण से किया। जिला कांग्रेस कमिटी प०सिंहभूम के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला सचिव जानवी कुदादा, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र कच्छप, चंद्रशेखर प्रसाद, सुभाष राम तुरी, कार्तिक बोस, देवेश चरण, जितेन महतो, बिरेन्द्र हेम्ब्रम, सुशील दास, दुर्योधन पान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।