Chouka Thana Shanti Samiti Meeting – चौका थाना परिसर में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सोनु कुमार ने होली का महापर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अपील किया।

उन्होंने कहा कि किसी को भी इच्छा के विरूद्ध रंग गुलाल नही लगाएं एवं किसी धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने वाले व अश्लील गाना पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हुड़दंगियों व असमाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मौके पर शांति समिति के सदस्य पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।



