Dr Bhushan Chandra Murmu BJP : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के भाजपा नेता डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जिला महामंत्री नियुक्त किया है, जिससे ईचागढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष फटीक चन्द्र गोराई, नकुल घोष, खगेन महतो सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने डाक्टर भूषण चन्द्र मुर्मू को महामंत्री बनाए जाने से बधाई दिया है।
वहीं श्री मुर्मू ने बताया कि पार्टी जिस विश्वास के साथ महामंत्री का दायित्व सौंपा है उसमें क्या उतरने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार एवं सभी छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,प्रतिपक्ष के नेता बाबु लाल मरांडी, अर्जुन मुंडा सहित तमाम पार्टी के सिर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जिला में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी।





