Dumra Cultural Program – प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव में सोमवार को डाली एवं विक्की डांस ग्रुप द्वारा डांस एवं रात्रि में छौ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ प्रखंड के उप प्रमुख दीपक कुमार साव,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो, वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी अरुण कुमार मांझी,पत्रकार चन्दन कुमार महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया।

डांस कार्यक्रम में विक्की एंड डालि ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया। वही रात्रि को बाली गाड़ा,पुरुलिया के निपेन सहिस और चिरूहातु कोटशीला,पुरुलिया के अजित कुमार के द्वारा छौ नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं डांस कार्यक्रम में लोग एक झलक पाने को आतुर देखें गए। डांस ग्रुप ने लोग जमकर झूमे और जमकर मनोरंजन किया। मौके पर गिरिधारी सिंह मुंडा,सुधीर मुंडा,मनसाराम सिंह मुंडा,सूरज मुंडा, साधु सिंह मुण्डा,रमेश पातर,मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित थे।





