Hemli Kumari Dholak Performance : प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम आदारडीह में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन जिप सदस्य सुभाषिनी देवी,उप प्रमुख दीपक कुमार साव, मुखिया नयन सिंह मुण्डा, ग्राम प्रधान शिवराम महतो, वार्ड सदस्य संजय महतो ने फीता काट कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व राष्ट्रीय ढोलक वादिनि हेमली कुमारी का ढोलक का थाप सबसे आकर्षक का केंद्र रहा। हेमली कुमारी एवं दल द्वारा एक से बढ़कर एक झुमर गीत प्रस्तुत कर पांता नृत्य परोसा गया।
लोगों की उमड़ी हुजुम ने कलाकारों का जहां उत्साह वर्धन किया, वहीं कलाकारों ने अपनी अदाकारी से लोगों का जमकर मनोरंजन कराया। राष्ट्रीय ढोलक वादिनि के ढोल के थाप पर क्या बच्चे, क्या बुड़े सभी के पांव थीरकने को मजबुर हुआ । रात्रि को दो दलों के बीच मानभुम शैली का छऊ प्रदर्शन किया गया। बंगाल के पुरूलिया जिला के आदावना के पद्मश्री नेपाल महतो एवं पुरूलिया के माझीडीहा के तपन कुमार महतो एवं दलों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

वहीं मुख्य अतिथि आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। संस्कृति को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। झुमर दल द्वारा नृत्य कर लोगों को जमकर झुमाया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार महतो, सचिव अशोक महतो, कोषाध्यक्ष सुखराम महतो,सह सचिव उपेन चन्द्र महतो, उपाध्यक्ष गुरूपद महतो, दिनेश महतो, महासचिव माहिन्द्री महतो , उमाकांत महतो,अनिल चन्द्र महतो , विभिषण महतो आदि उपस्थित थे।



