Herbal Abir Gulal – र्ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएस एलपीएस की दीदियों के द्वारा बनाए गए हर्बल अबीर गुलाल को बेचने के लिए स्टॉल लगाया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ एकता वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया । वहीं बीडीओ एकता वर्मा ने कहा कि आज के समय में कैमिकल युक्त अबीर गुलाल का बाजारों में काफी बीक रहा है और लोग कैमिकल युक्त अबीर गुलाल का होली में जमकर प्रयोग कर रहे हैं,जो शरीर व स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है।

उन्होंने कहा कि कई बार चमड़े में कैमिकल रंग से चकते और एलर्जी का शिकायत देखने को मिलता है। वहीं महिला समुह के द्वारा बीना किसी कैमिकल के प्रोयोग से प्राकृतिक संसाधनों से बनाया गया अबीर गुलाल से किसी भी तरह का शरीर में नुकसान नहीं होता है और इसका प्राकृतिक रंग सहजता से शरीर से हटाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को हर्वल अबीर गुलाल से ही होली मनाने का अपील किया।
मौके पर मुख्य लेखापाल सुबोध टुडू, नाजीर शिव प्रसाद, जेएस एलपीएस के बीपीएम मनोहर टोप्पो, एफटीसी नरेश कुमार सहित काफी संख्या में अंचल व प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित थे।



