Ichagarh block committee election – झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झामुमो के प्रखंड समितियों का चुनाव किया गया। केंद्रीय निर्देश के अनुसार ईचागढ़ प्रखंड से अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा,कोषाध्यक्ष सपन आदित्यदेव तथा कुकड़ू प्रखंड से अध्यक्ष कृतिवास महतो, सचिव युधिष्ठिर मांझी, कोषाध्यक्ष रामानाथ महतो का चयन किया गया।
नव निर्वाचित समिति के सदस्यों ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है,उसे ईमानदारी पूर्वक निभाने का प्रयास किया जाएगा। वही ईचागढ़ से लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने निताई उरांव ने कहा कि पार्टी ने मेरे प्रति जो आशा और विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का कोशिश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ईचागढ़ प्रखंड के साथ साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात पार्टी को निस्वार्थ भाव से सेवा करूंगा।