Ichagarh Gurugoshthi Meeting : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर की अध्यक्षता में सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा संकुल साधन सेवी उपस्थित रहे।
बैठक में नव भारत साक्षरता अभियान, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, ई-कल्याण 2025-26 पंजीकरण व सत्यापन, साइकिल योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, एमडीएम एसएमएस, पोषण वाटिका तथा आईएफए टैबलेट समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही छात्रों की संख्या, बैंक खाता वाले छात्रों का वर्गवार विवरण तथा जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी भी मांगी गई।
इस दौरान बीईईओ नवल किशोर ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं से जुड़ी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शत-प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा को लेकर प्रखंड में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिला एवं पुरुषों को साक्षर बनाना है तथा प्रशिक्षण के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। मौक़े पर बीपीएम सुचित्रा महतो भी मौजूद थी।



