Ichaghar : डीएभी एम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Ichaghar (सरायकेला-खरसावां)। आजादी के अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत ईचागढ़ प्रखंड के डीएभी एम पब्लिक स्कूल, गोरांगकोचा में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। स्कूल के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
प्रधानाध्यापक मनोरंजन महतो के नेतृत्व में यह विशाल पदयात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर ईचागढ़ ब्लॉक कार्यालय तक पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ब्लॉक कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष भूषण चंद्र मुर्मू, सभी शिक्षकगण और भाजपा के जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, आकाश महतो, गोपाल सहादेव, अनिल सिंह, फटीक गोराई, शिशिर प्रमाणिक, फटीक महतो, शंभूनाथ सहदेव, तिलक उरांव, गंगासागर पाल, सुभाष दत्ता सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस तिरंगा यात्रा ने न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया, बल्कि स्थानीय लोगों में भी राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया।