Illegal Liquor Factory Busted : सरायकेला-खरसावां के उत्पाद विभाग ने चौका थाना क्षेत्र के मिरूडीह में एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जो बालू भंडारण के बहाने अवैध शराब छिपा रखी थी। विभाग ने स्प्रीड ड्रम और करीब 300 पेटी अवैध शराब जब्त की। यह जगह चौका थाना से महज 3 किमी दूर है।

वहीं उत्पाद अधिक्षक क्षितिज मिंज ने बताया कि छापामारी के दौरान अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब आफ्टर डार्क एवं इम्पिरियल ब्लू ब्रांड 750 एम एल 900 बोतल,375 एम एल 1800 बोतल,180 एम एल 2448 कुल 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब सहित 30 खाली ड़्म, प्लास्टिक जार आदि जप्त किया गया ।

उक्त छापेमारी दल में पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी, सरायकेला के उत्पाद पदाधिकारी एवं चौका थाना प्रभारी सोनु कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संलिप्त शराब कारोबारीयों की पहचान की जा रही है तथा उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण,विक्रय व परिवहन कानुनी अपराध है एवं ऐसे कृत्य के संबंध में उत्पाद विभाग एवं थाना को सुचना दें, निश्चित कार्रवाई की जाएगी।



