Kuchai Block Meeting 2025 : कुचाई प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 -25 की योजनाओं का चयन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सरकार द्वारा वर्तमान में चल रही योजनाओं को शीघ्रता के साथ पूरा किया जाय तथा दूरगामी योजना को निर्धारित किया जाय ताकि उसके पूरा होने के बाद पंचायत में विकास की गति को बढ़ावा मिले।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा उप प्रमुख सुखदेव सरदार पंसस जयंती मुंडा चांदमनी मुंडा सोनामनी मुंडा पंकज कुंभकार सुमित कवि बुधुराम सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।