Manbhum Chhau Culture – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नटराज कला केन्द्र चोगा पहुंचे फ्रांस के पेरिस शहर के पर्यटकों ने मानभूम छऊ संस्कृति का अवलोकन किया। पेरिस शहर के मिसेज मोनिक, मिसेज अनिस एवं साथीयों ने नटराज कला केन्द्र चोगा के कलाकारों से छऊ का मुखौटा निर्माण,छऊ कलाकारी,भाव भंगिमा, वाद्य यंत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। वहीं कलाकारों ने गणेश बंदना एवं महिषासुर बंध का छऊ का भी प्रदर्शन कर पर्यटकों को मानभूम छऊ का भाव भंगिमा से अवगत कराया।
पेरिस शहर के पर्यटक छऊ और मुखौटा से आत्म विभोर हुए एवं अपने शहर में कलाकारों को आमंत्रित करने का भरोसा दिया। नटराज कला केन्द्र चोगा के कलाकारों का सराहना किया और भारत वर्ष के परम्परा से अभिभूत हुए। वहीं मिसेज अनिस ने कहा कि यहां के वेद पुराण पर आधारित कथा को मुखौटा पहनकर छऊ नृत्य का यह कला संस्कृति अद्भुत है। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति बहुत ही अच्छा लगा। वहीं मानभूम कला केन्द्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने पेरिस के आगंतुकों को यहां के छऊ संस्कृति के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।

मालूम हो कि नटराज कला केन्द्र चोगा में प्रति वर्ष देश विदेश के पर्यटक मानभूम छऊ को समझने एवं इसका लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। सुदूरवर्ती चोगा गांव में दुर दराज से पर्यटक पहुंचते हैं और छऊ का लुत्फ उठाते हैं। देश के अलावा विभिन्न देशों में नटराज कला केन्द्र चोगा प्रति वर्ष छऊ का छटा बिखेरने जाते हैं और देश विदेश में यहां की कला संस्कृति का विकास करने में वर्षों से लगे हुए हैं। मौके पर गाइड सानु, केन्द्र के अध्यक्ष गुलाब सिंह मुण्डा सहित अन्य कलाकार व पर्यटक उपस्थित थे।