Marangburu festival (अब्धेश महतो) : प्रखंड के सोनाहातू पंचायत के नीमडीह में मांरांगबुरू पर्व को आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है। इसी धरोहर को सोमवार को मनाया गया।मारांगबुरु पूजा के अवसर पर मुखिया विकास सिंह मुंडा ने लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर धरोहर को बचाने का संकल्प लिया। मारांगबुरु को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा।इसके पूर्व पाहान सोमा मुंडा एवं लेनिन मुंडा के द्वारा बुरू पूजन किया गया ।इस अवसर पर कई जगहों से सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
आदिवासी व्यंजन खानपान का स्टॉल सहित आदिवासी पोशाक, ढोल नगाडा़ विक्रय केंद्र आदिवासी साहित्य पुस्तक का स्टॉल लगाया गया था। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री रामदयाल मुंडा के सुपुत्र प्रोफेसर गुंजल ईकीर मुंडा मौजूद थे । मेले को सफल बनाने में सोनाहातू मुखिया विकास सिंह मुंडा, जितु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कलेश्वर मुंडा, पंचायत समिति सदस्य जगरनाथ मुंडा, ठाकुर मनमोहन सिंह, रविंद्र सिंह मुंडा, सुखलाल मुंडा, देवेंद्र मुंडा ,भोलेश्वर मुंडा, राजकिशोर मुंडा,मेघलाल मुंडा,सहदेव मुंडा,मुंशी मुंडा,आदि मौजूद थे ।