Master Saeed Alam self defense (प्रकाश कुमार गुप्ता) : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आगामी 19 से 25 फरवरी तक एक सप्ताह लंबा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रसिद्ध सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट, मास्टर सईद आलम बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की प्रशिक्षण देंगे। यह शिविर उन सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जो अपनी सुरक्षा को लेकर सजग और जागरूक होना चाहती हैं।
मास्टर सईद आलम, जिनके पास कराटे में आठवां डान ब्लैक बेल्ट है, 40 वर्षों से अधिक समय से सेल्फ डिफेंस के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे एक सरकारी प्रमाणित और अनुभवी सेल्फ डिफेंस ट्रेनर हैं, जिन्होंने अब तक एक लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया है। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव के कारण वे देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।
अब तक 16 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके मास्टर सईद आलम को 31 से अधिक प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट मार्शल आर्टिस्ट’ की किताब में स्थान मिलने का गौरव भी प्राप्त है, जो कि अमेरिका से प्रकाशित हुई है। इसके अलावा, वे मार्शल आर्ट्स में डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित हो चुके हैं।
इस शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी मास्टर सईद आलम से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप उनके व्हाट्सएप नंबर 99262 68683 पर संपर्क कर सकते हैं और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह अवसर न केवल आत्मरक्षा की जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत करेगा।
इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उन्हें हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे।