Navratri Dance Program – प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो टोला दयालटांड़ में गुरुवार को नवरात्रि के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन एआईएस एमजे डब्ल्यूए के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि अरूण माझी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि डांस कार्यक्रम का लुत्फ उठाएं और जमकर मनोरंजन करें। आज के समय में लोग हंसना भी भुल गए हैं ऐसे समय में मनोरंजन का साधन का लुत्फ उठाएं और खुशी का इजहार करें। कार्यक्रम में रघु डांस ग्रुप जमशेदपुर द्वारा एक से बढ़कर एक डांस कर युवा वर्ग को जमकर झुमाया। डांस दल द्वारा नृत्य कर लोगों को जमकर झुमाया। ओ दिवानी तेरी दिवानी मस्त मस्त है गाने पर जमकर डांस पर थीरके युवा ।

शिव तांडव से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्या युवा क्या बृद्ध सभी डांस पर जमकर झुमे । बच्चे बुजुर्ग सभी झुमे ओर डांस का लुत्फ उठाया। अगल बगल के दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग एक झलक पाने को आतुर देखें गए। मौके पर, दीलीप महतो , दुर्गा महतो, गणपति महतो,जागरू महतो, रवि महतो,मालखान महतो, जगन्नाथ महतो , कालोशशी महतो, सहित कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।



