PDS Ration Cut : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के आगसिया गांव में शनिवार को ग्रामसभा कर लक्ष्मी महिला समिति के जन वितरण प्रणाली के दुकान में अनाज का कटौती के खिलाफ विरोध किया गया। ग्राम प्रधान परेश महली की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। लक्ष्मी महिला समिति के पीडीएस डीलर द्वारा प्रति कार्ड दो किलो राशन कटौती करने का मामला ग्राम सभा में गरमाया।
महिला समिति के पीडीएस दुकान संचालकों को ग्राम सभा द्वारा बीना कटौती के लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया गया। वहीं ग्राम प्रधान परेश महली ने बताया कि महिला समिति के डीलर को बीना कटौती अनाज देने का निर्णय सुनाया गया। अनाज कटौती करने पर राशन कटौती के खिलाफ ग्राम सभा सख्त कदम उठाएगा । वहीं समिति के महिलाओं ने कहा कि लम्बे समय से हमें राशन वितरण का कमिशन भी नहीं मिला।
कहां कि लाभुको को समय पर राशन वितरण किया जाता है। कुछ कटौती के बीना वितरण संभव नहीं है।ग्राम सभा का सम्मान किया जाएगा। मौके पर वार्ड सदस्य गुणधर मांझी,गंधे लायेक,रोहीदास,गुरूचरण महली, रमाकांत दास, अर्जुन लायेक, रविन्द्र नाथ हाजरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।



