PLV Awareness Campaign Ichagarh – ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को पीएलवी गंगा सागर पाल ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर लोक अदालत में जाने के लिए प्रेरित किया।आगामी 14 मार्च को अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल व व्यवहार न्यायालय सरायकेला मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उन्होंने जागरूकता अभियान चलाया ।
पीएलवी गंगा सागर पाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली से संबंधित आदि लंबित मामलों से शीघ्र समाधान व त्वरित और सुलभ न्याय मिलता है इसके साथ लोगों को ज्यादा -ज्यादा उपस्थित दर्ज करने कि अपील किया गया।
उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग सरकारी योजनाओं व मुफ्त कानूनी सलाह और समस्याओं का निपटारा में पीछे रह जाते हैं , जिससे लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



