Sindri Holi Milan Samaroh : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलीस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विद्यापति परिषद, सिंदरी में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन गणेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिया। समारोह में सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है तथा पत्रकार समाज के दर्पण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सम्मानित अतिथि पीडीआईएल के पूर्व महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उनके सम्मान से समाज सुदृढ़ होता है।
इस अवसर पर वार्ड 54 के नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह, महेंद्र पांडेय, विदेशी सिंह, ब्रजेश सिंह, नई पत्रवर्ता के प्रकाशक राजकिशोर सिन्हा, प्रशांत कुमार दूबे, रंजना शर्मा, अनिमा सिंह, अकरम रजा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गीतांजलि श्रीवास्तव, रतन कुमार अग्रवाल, विजय ठाकुर एवं गणेश कुमार को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से चंद्रशेखर झा, मुना पांडेय, शैलेश पंडित, प्रभात सिंह, नगेन्द्र झा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



