Ekal Vidyalaya| एकल अभियान द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जा रहे एकल विद्यालय के बच्चों के बीच अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरायकेला के गेस्ट हाउस ग्राउंड में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में जिले भर से खरसावां, दुगनी, मानिक बाजार, राजनगर, सीनी, सिदाडीह, बानसा, कांड्रा, सरायकेला क्षेत्र से आए तकरीबन 300 बच्चों ने भाग लिया। अंचल अध्यक्ष गणेश गागराई के नेतृत्व में आयोजित किए गए उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में दीपक प्रधान, फाल्गुनी कर्मकार, पंकज गौड़, विश्वजीत महतो, गुरुचरण महतो, रघु कालिंदी, मुकेश, सोनज दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रानी बोदरा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता चयनित बच्चों आगामी 28 दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रानी बोदरा ने बताया कि आज खेले गए प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मंगल हाईबुरु प्रथम, नारायण महतो द्वितीय एवं सचिन महतो तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चंपा बारी प्रथम, माया मार्डी द्वितीय एवं रीना महतै तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी दौड़ बालक वर्ग में डीबर होनहागा प्रथम, अर्जुन महाली द्वितीय एवं सुराय मुर्मू तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में फुलमनी टुडू प्रथम, भारती गोप द्वितीय एवं रानी महतो तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सतीश महतो प्रथम, अंशु उरांव द्वितीय एवं सुभाष माझी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चंदना महतो प्रथम, रीमा टुडू द्वितीय एवं सीमा सवैया तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में सुभाष महतो प्रथम एवं चिंता बोदरा द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अमृत मुर्मू प्रथम एवं राधिका सिंह मुंडा द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में सूरज गागराई प्रथम एवं सुभाष महतो द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मानसिका उरांव प्रथम एवं दीपाली महतो द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में सरायकेला संच और बालिका वर्ग में मानिक बाजार संच विजेता रहा।
Ekal Vidyalaya के बच्चों के बीच अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

By
SHEKHAR SUMAN
- EDITOR