BJP Leader Dr. Sunita : भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन ने आज गुडाबांदा भाजपा मंडल मंत्री द्विजेन प्रधान के अस्वस्थ पिता पशुपति प्रधान से मुलाकात की। पशुपति प्रधान, जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, फिलहाल जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल में इलाजरत हैं।
डॉ. सुनीता को जैसे ही उनकी अस्वस्थता का समाचार मिला, वह तुरंत मर्सी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने न केवल मरीज और उनके परिवार से हालचाल पूछा, बल्कि डॉक्टरों से भी चर्चा की। डॉ. सुनीता ने अपनी ओर से बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भगवान से पशुपति प्रधान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
मौके पर मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता द्विजेन प्रधान, संजीत कुमार और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।