UP Weather Update : दिसम्बर महीने के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश के नागरिकों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के साथ शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 दिसम्बर को यूपी के कई जिलों में देर रात और सुबह के समय कहीं हलका तो कहीं घना कोहरा दिखाई दे सकता है।
कोहरे का अलर्ट जारी मौसम विभाग के मुताबिक, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर समेत अन्य जिलों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 दिसम्बर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। 26 और 27 दिसम्बर को यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
तापमान में कमी का अनुमान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिनों में पूर्वी यूपी के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पश्चिमी यूपी में भी तापमान गिरने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी कमी हो सकती है।
अयोध्या में सबसे कम तापमान अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कानपुर, बरेली और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान इसी के आसपास था।
एयर क्वालिटी में सुधार की उम्मीद ठंड के साथ ही राज्य के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुका है। अनुमान है कि बारिश के बाद विभिन्न शहरों में एयर क्वालिटी में सुधार होगा।
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
लखनऊ | 25.2 | 8.2 |
आगरा | 24.2 | 9.6 |
कानपुर | 25 | 6.2 |
मेरठ | 23.8 | 7.3 |
वाराणसी | 25.1 | 11 |
नोट – यह आंकड़ा सोमवार का है | |
शहर | एयर क्वालिटी इंडेक्स |
लखनऊ | 330 |
आगरा | 144 |
कानपुर | 112 |
मेरठ | 247 |