JMM Membership Drive 2025 (प्रकाश कुमार गुप्ता) : आज परिसदन भवन चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प. सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने की। बैठक में प्रखंड और पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान तथा पंचायत/वार्ड समिति गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2025 तक प. सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगरों में प्रखंड/नगर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। यह सम्मेलन सदस्यता अभियान और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।
बैठक में जिला संयोजक मंडली के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें भुवनेश्वर महतो, राहुल आदित्य, विकास गुप्ता, मो. मोजाहिद, अभिषेक सिंकु, प्रेम मुंडरी, लखन हेम्बरोम, सागर महतो, रिमु बहादुर, जवाहर बोयपाई, विश्वनाथ बाड़ा, मंगल तुबिद, बामिया माझी, राहुल तिवारी, सतीश सुंडी, प्रकाश हेम्बरोम, गणेश बोदरा, फ्रांसिस जेवियर केसरा, पौलुस बारजो, बिश्राम बारजो, सत्यंत कुमार बारजो, विलसन बारजो और बिरसा होनहागा समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
सोनाराम देवगम ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यों में सहयोग की अपील की और जिले में पार्टी के सक्रिय विस्तार हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।