Chaibasa JMM Membership Drive (प्रकाश कुमार गुप्ता) : झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देश पर प० सिंहभूम जिला संयोजक मंडली ने 5 मार्च 2025 को अपने सदस्यता अभियान की प्रगति और गठित पंचायत/वार्ड समितियों के रिपोर्ट के साथ-साथ जिला अंतर्गत सभी 18 प्रखंड और 2 नगर समितियों के गठन हेतु अनुशंसा केंद्रीय कार्यालय, रांची को समर्पित कर दी। यह कार्य झामुमो के केंद्रीय समिति द्वारा 17 जनवरी 2025 को दिए गए निर्देशों के अनुसार किया गया।
झामुमो केन्द्रीय समिति ने जिला संयोजक मंडली को 45 दिनों के अंदर जिला में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने और पंचायत/नगर समितियों के गठन/पुनर्गठन का कार्य पूरा करने का टास्क सौंपा था। निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कार्य पूरा करने के बाद, जिला संयोजक मंडली ने केंद्रीय समिति को सभी प्रखंड और नगर समितियों के गठन हेतु नामों का अनुशंसा भेजा।

समाचार के अनुसार, इस अवसर पर संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम के नेतृत्व में जिला संयोजक मंडली के सदस्य भुवनेश्वर महतो, राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, सुभाष बनर्जी, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, अभिषेक सिंकु, सोमवारी बहान्दा और विकास गुप्ता ने केंद्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट भी की। इस भेंट के दौरान झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय और केंद्रीय महासचिव दीपक बिरुवा भी उपस्थित थे।

संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने इस अवसर पर सभी जिला संयोजक मंडली के सदस्य, प्रखंड/नगर संयोजक मंडली के सदस्य, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए इस कार्य में बेहतर तालमेल और सहयोग देने के लिए उनकी सराहना की।