Developed India Youth Parliament (प्रकाश कुमार गुप्ता) : विकसित भारत युवा संसद हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है, जिसमें 10 से 25 वर्ष तक के युवाओं को विकसित भारत के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, युवाओं से विकसित भारत से आप क्या समझते हैं? इस विषय पर एक मिनट का वीडियो (25 MB) हिंदी या अंग्रेजी में बनाने की अपील की गई है, जिसे My Bharat Portal पर अपलोड करना है।
इस युवा संसद में भाग लेने के लिए, युवाओं की आयु 24 फरवरी 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण की अंतिम तिथि 09 मार्च 2025 है। वीडियो अपलोड करने के बाद 150 सफल प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा।

महिला कॉलेज चाईबासा की युवा संसद संचालन समिति द्वारा कॉलेजों में जाकर युवाओं को My Bharat Portal में पंजीकरण और वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। इस अभियान में महिला कॉलेज चाईबासा, जीसी जैन कॉमर्स, कोल्हान नितिर तूरतुंग, टाटा कॉलेज चाईबासा और टाटा कॉलेज हॉस्टल के छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं।
डॉ. अर्पित सुमन ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के क्षितिज और उनकी टीम का भी अहम योगदान है। इसके अलावा, टाटा कॉलेज चाईबासा के राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी डॉ. हरीश कुमार, डॉ. रिंकी दोराई, प्रो. बसंती कालुंडिया, प्रो. मुकुल मुंडा, सितेंद्र रंजन सिंह और अन्य प्राध्यापक इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सभी युवाओं से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें।