बाहा बोंगा को खुश करने के लिए किया पूजा अर्चना
Ichagarh Sarhul Festival Celebration – सरायकेला-खरसावां जिला के गुदड़ी पंचायत के छोटा आमड़ा गांव में मंगलवार को पारम्परिक रूप से बाहा बोंगा का पूजा अर्चना कर सरहुल मनाया गया। गांव की खुशहाली,अच्छे फसल और निरोगता के लिए सखुआ फूल से बाहा बोंगा का पूजा अर्चना किया गया। नायके बाबा ने पूजा अर्चना कर बली प्रदान कर खुशहाली और निरोगता का कामना किया। सामुहिक रूप से प्रार्थना कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं महिला पुरूषों ने सरहुल नृत्य प्रस्तुत कर सरहुल को ओर आकर्षक बनाया। श्रद्धालुओं ने सरहुल नृत्य पर जमकर थिरके।
ढोल ,मांदर की थाप पर आकर्षक सामुहिक नृत्य से लोग आत्म विभोर हुए। पंचायत समिति सदस्य सुरेन टुडु ने बताया कि हर वर्ष गांव में सामुहिक रूप से आदिवासी परम्परा के अनुसार बाहा बोंगा का पूजा कर सरहुल मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक पूजा है। जल जंगल जमीन की रक्षा का संदेश के रूप में यह पर्व मनाया जाता है।मौके पर नायके बाबा राशु मुर्मू,आतुर मांझी,किस्टो मुर्मू, पंसस सुरेन टुडु,रोहीना मुर्मू , जोगेन्दर मुर्मू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।