Mine Workers Health Checkup – सरायकेला-खरसावां जिला क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र की छोटी पत्थर एवं अन्य खदानों में सिलिकोसिस एवं अन्य व्यावसायिक रोगों से प्रभावित कामगारों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सिविल सर्जन के देख रेख में सम्पन्न हुआ।इस शिविर का आयोजन खान सुरक्षा निदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय चाईबासा क्षेत्र तथा सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आज से शुरू हो रहे इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 50 कामगारों की स्वास्थ्य परीक्षण की गई। शिविर में खान सुरक्षा निदेशक चाईबासा, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती तथा सिविल सर्जन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






