Savita Mahto Appointed Vice President – ईचागढ के विधायक सविता महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से ईचागढ़ के झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सविता महतो को शुभकामनाएं दिया और केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बधाई दिया। ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव ने कहा कि विधायक सविता महतो को केन्द्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ता एवं जनताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास के साथ ही पार्टी को ओर मजबुती मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ईचागढ़ के साथ ही पुरे कोल्हान क्षेत्र में झामुमो का संगठन ओर मजबुती के साथ उभरेगा । श्री उरांव ने कहा कि विधायक सविता महतो को केन्द्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया जाएगा। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को बधाई दिया है। पशुपति बागची एवं चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष ने भी विधायक सविता महतो को पुष्प गुच्छ देकर केन्द्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दिया।