Geeta Koda Kandra Visit (प्रकाश कुमार गुप्ता) : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा रविवार को कांड्रा लाहकोठी स्थित डॉ. जोगिंदर प्रसाद महतो के आवास पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समाजसेवियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। समाजसेवियों ने पूर्व सांसद को विशेष रूप से कोरोना काल के बाद कांड्रा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव बंद होने की समस्या से अवगत कराया।
पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि सांसद कार्यकाल के दौरान उन्होंने सदन में कांड्रा रेलवे स्टेशन की समस्याओं को बार-बार उठाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु वे हरसंभव प्रयास करेंगी और रेलवे मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगी।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. जोगिंदर प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, प्रकाश राजू, अंगूर महतो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थित महिलाओं में गीता देवी, रानी देवी, तारा देवी, अंजू देवी, रेणु देवी, उषा देवी, माया देवी, रजनी देवी, विनीता देवी, मीणा दास, पूनम देवी, रेखा देवी, सीता देवी, रचना देवी, रूही देवी, खुशी देवी, नीलम देवी, आशा देवी, राज्य मनी देवी, मनसा देवी, शीला देवी, सुलोचना देवी आदि शामिल थीं।
समाजसेवियों ने गीता कोड़ा के इस क्षेत्रीय दौरे की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके हस्तक्षेप से कांड्रा स्टेशन की रेल सुविधाओं में जल्द सुधार होगा।