डी आर ब्रदर टेल्को ने बोम बोम भोले को हरा कर बना विजेता
Lepatar Football Tournament : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड में रविवार को ग्रामीण क्रीड़ा संस्था लेपाटांड़ पातकुम द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 49 वां वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में हजारों दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक मेला व खेला में 8 दलों के बीच घमासान मचा। कोल्हान सहित रांची, बंगाल व उड़ीसा के दर्शक भी खेला व मेला का लूत्फ उठाने पहुंचे। वहीं डी आर ब्रदर टेल्को व बोम बोम भोले के बीच फाइनल मुकाबले में डी आर ब्रदर टेल्को ने प्रथम खिताब 1 लाख 51 हजार व कप पर कब्जा जमाया।

वहीं दुसरे स्थान पर रहे वोम बोम भोले को 1 लाख 21 हजार व कप देकर पुरस्कृत किया गया। डीआर ब्रोदर टेल्को ने चित पट के माध्यम से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो शामिल हुए। खेल का उद्घाटन ईचागढ़ के राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया। खिलाड़ियों को संबोंधित करते हुए ईचागढ़ क़ी विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा क़ी कोई कमी नहीं है, बस खिलाड़ियों क़ी प्रतिभा को निखारने क़ी जरुरत है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार भी शिक्षा के साथ-साथ खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ावा देने को लेकर संवेदनशील है। और उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र से भी कई खिलाड़ी अपने प्रतिभा के दम पर राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे। मौके पर अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, एस आई विश्वजीत तिवारी, हीरालाल कुमार, मेला कमिटी अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, काबलु महतो, उपाध्यक्ष पशुपति बागची,ओम प्रकाश लायेक, राजकिशोर गोप, शीशीर प्रामाणिक, महेंद्र उरांव, बासुदेव चटर्जी, सोनाराम हांसदा, देवेंद्र बेसरा,तुलसी दास उरांव,भानुमति महतो,निताई उरांव,पंचानन पातर,राखोहरी सिंह मुंडा, अभिराम हेंब्रम सहित आयोजन कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।



