AISMJWA Rajrappa Temple Visit – आल इंडिया स्माल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रितम सिंह भाटिया सोमवार को राजरप्पा स्थित मां छीन्नमस्ता के मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे और मां छीन्नमस्ता से आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह जगह पत्रकारों ने उन्हें माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मां छीन्नमस्ता के दरबार में लाखों श्रद्धालु आते हैं और मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि यहां के इतिहास के संबंध में स्थानीय लोगों और पूजारीयों से काफी जानकारी मिली।
उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि नये वर्ष के शुभारंभ में यहां लोग पूजा करने और मनोरम वादियो में पीकनीक मनाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती है। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले से ही नया वर्ष में लोगों कि भीड़ को देखते हुए तैयारी किया जाता है। भेड़ा नदी एवं दामोदर नदी के गोद में अवस्थित मातआ की मंदिर का मनोरम दृश्य काफी आकर्षक है।
चारों ओर पहाड़, नदी और जंगल से आच्छादित राजरप्पा प्राकृतिक दृष्टि कोण से भी काफी मनोरम है। किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्राकृतिक रूप से मनमोहन है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की लड़ाई सफल हो और राज्य और केंद्र सरकार को माता रानी सद्बुद्धि दे, चुंकि पत्रकार भी एक नागरिक है उसे भी सरकारी निति और बजट में सामिल करने की जरूरत है। मौके पर प्रदेश महासचिव प्रवीण पांडे, रांची प्रभारी दिनेश बनर्जी,कोल्हान प्रभारी अजय महतो,विद्यूत महतो , संदीप महतो, राहुल महतो आदि उपस्थित थे।



