Chandil blanket distribution : चांडिल प्रखंड के चौलीवासा, चौका व चांडिल पंचायत के 7 सौ जरुरतमंद असहाय महिला व पुरुष के बीच रुगड़ी स्थित सिद्धि विनायक कंपनी की और से बढ़ते ठंड को देखते हुए रविवार को कंपनी परिसर में 7 सौ कंबल का वितरण किया गया। लोगों के बीच कंबल का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित MLA Sabita Mahato के द्वारा किया गया।

इस दौरान विधायक Sabita Mahato ने कहा बढ़ते ठंड में लोगों को कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगा। विधायक Sabita Mahato ने लोगो से कहा ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कंबल का उपयोग अवश्य करें। विधायक Sabita Mahato ने कहा पुरे विधानसभा क्षेत्र में जरुरत मंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर कंपनी के मालिक बिजय मित्तल, शंकरलाल अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शंभु शर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा आदि उपस्थित थे।



