Congress Party Celebration in Kukru – कुकड़ू प्रखण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के पास ध्वज फहराते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मनाया। प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सुत्री सदस्य विपत्तारण महतो ने कहा कि यह सिर्फ एक ध्वजारोहण नहीं बल्कि एक संकल्प है देश की एकता और संविधान का रक्षा करने का।
आज देश के कथित राष्ट्रवादी संगठनो के कार्यों से देश का भाईचारा खतरे में है, देश ही नहीं विदेशों में भी बेइज्जती हो रही है,
वहीं एक और कांग्रेस पार्टी और जननायक राहुल गांधी अपने मूल सिद्धांतों में चलते हुए, अपने हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के साथ देश की एकता और संविधान को बचाने में लगे हुए हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मथुरा
प्रसाद महतो ने कांग्रेस की स्थापना एवं सिद्धांत पर प्रकाश डाला।मौके पर मंडल अध्यक्ष असस्थमा कर्मकार, सुनिल वरण कुमार, चित्तरंजन लाहा ,गुणाधर महतो आदि उपस्थित थे।
Congress Party Celebration in Kukru : कुकड़ू में मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वाॅं स्थापना दिवस

Shekhar Suman – Editor of AKM NEWS, delivering the latest news, accident reports, political updates, government policies, and Bollywood highlights.
Leave a review
Leave a review


