Pitki Railway Gate Jam – चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 32 पर दक्षिण पूर्वी रेलवे आद्रा प्रमंडल एवं मुरी डिवीजन अधीन पितकी रेलवे फाटक बंद रहने के कारण लगातार जाम की समस्या से यात्रियों और मालवाहकों के लिए मुसीबत बन गई है। जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया, धनबाद, बोकारो से लेकर बिहार-ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के लिए प्रतिदिन हजारों यात्री वाहन बस और ट्रक ड्राइवरों को घंटों भर नहीं बल्कि 10 से 15 घंटों की इंतजार करना पड़ रहा है।

पानी ओर भोजन के बिना भूखा रहकर चालक व उप चालक फाटक खोलने और जाम हटाने तक इंतजार करते हैं। एन एच आई टोल टैक्स तो वसूल रहा है, लेकिन फ्लाईओवर ब्रिज अभी तक अधूरा है। यहां चांडिल जंकशन से सटे पितकी रेलवे फाटक तीन रेलवे ट्रैक जैसे अप ओर डाउन है जो टाटा पुरुलिया, चक्रधरपुर हावड़ा चलता है ओर टाटा से रांची, मुरी दिल्ली ट्रेन चलते वही रोजाना तीनों ट्रैक पर सैकड़ों ट्रेन ओर मालवाहन ट्रेन गुजरने से सड़कें जाम लग जाता है ।
रघुनाथपुर ओर चांडिल अनुमंडल की पांच, पांच किलोमीटर लंबी कतार वाहन कतारबद्ध हो जाता हे। पिछले एक सफ्ताह से तो हालात और बिगड़ गए हैं। लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों की कतारें मीलों लंबी खिंच गई हैं। एन एच आई ने फाटक के बगल में टोल टैक्स लगाया है, लेकिन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण अधर में लटका हुआ है। यात्रियों को भारी कष्ट हो रहा है।एम्बुलेंस में सफर कर रहे मरीज की हालत ओर बिगड़ जाती है।
आम लोगों का मांग है कि जल्द से जल्द रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण कर चालू किया जाय।



