Husband Killed Wife : चौका थाना क्षेत्र के रेयाड़दा गांव में अपनी पत्नी मोगरो देवी को डंडा से मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति श्रवण सरदार को चौका पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मालूम हो कि श्रवण सरदार का अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस हुई ,बहस इतना बड़ा कि वह पत्नी का बेरहमी से पीटाई कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना मिलते ही चौका पुलिस हरकत में आई और पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी सोनू कुमार ने जानकारी दिया कि बीते रविवार को सूचना मिली की रेयाड़दा टोला डुंगरडीह में श्रवण सरदार ने अपनी पत्नी मोगरो देवी को डंडा से पीट पिट कर हत्या कर दिया । मृतिका मोगरो देवी के भाई गुरुवा सरदार ने चौका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया।जिसके आधार पर आरोपी श्रवण सरदार को गिरफ्तार किया गया।उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
Husband Killed Wife : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
By
SHEKHAR SUMAN
- EDITOR



