ईचागढ़ – सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक एवं चांडिल प्रखण्ड के चौका स्थित कैलास आटोमोबाइल में Hero Glamour X की झारखंड में 7 हजार से अधिक यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री पर भव्य सलेब्रेट समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। कैलाश आटोमोबाइल मिलन चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख दीपक कुमार साहू और मिलन चौक व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार माझी ने संयुक्त रूप से केक काटकर एवं बाइक अनावरण कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। वहीं चांडिल के चौका शोरूम में समाजसेवी खगेन महतो और थाना प्रभारी सोनू कुमार ने केक काटकर व बाइक अनावरण कर समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि Hero Glamour X की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और यह बाइक युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। कंपनी द्वारा 125 मिलियन से अधिक ग्राहकों का आंकड़ा पार करना इस बात का प्रमाण है कि उपभोक्ताओं का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर ओनर कैलाश चन्द्र गोराई ने बताया कि इस मॉडल की सफलता के पीछे इसके आधुनिक फीचर्स और उन्नत तकनीक का बड़ा योगदान है। बताया गया कि देश में पहली बार इस सेगमेंट की बाइक में क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसा फीचर शामिल किया गया है, जो इसे अन्य बाइकों से अलग बनाता है। इसके अलावा इसमें बिना तार (वायरलेस) एक्सीलेटर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे राइडिंग अनुभव और भी सहज और आधुनिक हो गया है।

स्थानीय ग्राहकों ने भी बाइक की परफॉर्मेंस, माइलेज और स्टाइल को लेकर संतोष जताया। कई ग्राहकों का कहना है कि यह बाइक न केवल बजट में फिट बैठती है, बल्कि इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे एक प्रीमियम अनुभव देते हैं।
इस मौके पर शोरूम प्रबंधन ने सभी ग्राहकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी बेहतर सेवा, सर्विस सेंटर और नए ऑफर्स के जरिए ग्राहकों का विश्वास बनाए रखा जाएगा।



