ईचागढ़:- प्रखण्ड क्षेत्र के लेपाटॉंड़ में तीन दिवसीय रामचरित मानस पाठ महायज्ञ हेतु शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के 105 महिला श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए और विधिवत पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय रामचरित मानस पाठ महायज्ञ के लिए कलश स्थापित किया गया। पवित्र नदी से कलश में जल भरकर महिलाएं एवं कुंवारी लड़कियों ने कलश यात्रा के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे और कलश स्थापना के साथ मानस महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
ग्रामीण सह आयोजक समिति के सदस्य पशुपति बागची ने बताया कि प्रतिदिन संध्या 05 बजे से रामायण पाठ सह व्याख्या किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम चरित मानस पाठ सह महायज्ञ में व्यास आसन पर पशुपति पाण्डेय रहेंगे एवं साथ ही पंडित कालीपद महतो,मोहित गोप,बिष्णुपद चाटर्जी,दुर्गाचरण साहु और संजय पाण्डेय के द्वारा लगातार तीन दिन तक श्री श्री राम चरित मानस पाठ सह व्याख्या करेंगे। पुरे गांव में भक्ति भाव से तीन दिनों तक ग्रामीण सात्विकता का पालन करेंगे और गांव का वातावरण भक्तिमय रहेगा।





