ईचागढ़ – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को विधायक सविता महतो ने 9 पीसीसी सड़क का उद्घाटन नारियल फोड़कर व शीलापट्ट अनावरण कर किया। विधायक सविता महतो ने दारूदा टोला नीमडीह में करीब 6.30 लाख रुपये प्राक्कलित राशि से निर्मित पीसीसी सड़क,नारों में 7. 12 लाख ,टीकर में 8 .50 लाख ,दुलमीडीह में 8.47 लाख,मैसड़ा में 7.12 लाख,गौरांगकोचा में 7.12 लाख, काठघोड़ा में 7.12 लाख एवं गुदड़ी टोला खुंडीह में 7.12 लाख व कुड़ुकतोपा में 7.12 लाख की लागत से विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ का भव्य उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगातार कालीकरण, पीसीसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, कोल्ड स्टोरेज आदि का निर्माण कराया जा रहा है। ईचागढ़ क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का मांग को देखते हुए 9 पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि यातायात सुविधा को सुद्रीढ़ करने के लिए आगे और भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा,स्वपन कुमार आदित्यदेव, नरेन गोप,मधु गोप,हरेन्द्र नाथ महतो, अघोर महतो,बंधु राम महतो आदि उपस्थित थे।





