Block Education Officer Kukdu – कुकड़ू प्रखंड में पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह का बिदाई समारोह सह वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी का स्वागत कार्यक्रम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में आयोजित किया गया, वहीं प्रभार के साथ साथ गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, छात्र छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति,नए सत्र में शिशु पंजी के आधार पर शत प्रतिशत नामांकन और तिथि भोजन पर चर्चा किया गया! शिक्षकों ने कहा कि पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एक मिलन सार व्यक्ति थे ।
वहीं वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पूर्व में भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रह चुके हैं और सबको साथ लेकर शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम कर चुके हैं। वहीं सभा का संचालन संचालन सन्देश बाहक शिक्षक त्रिलोचन कुमार ने किया मौके पर बीपीओ सुचित्रा महतो, राहुल रंजन, समावेशी शिक्षक दिगम्बर महतो, गुणाधर महतो ,नरेश महतो, राकेश कुमार, गणेश चंद्र महतो, सुधाकर महतो, इंद्रजीत प्रामाणिक, शिक्षक चितरंजन महतो, पप्पू प्रामाणिक, तनुश्री ,खेलाराम वेदिया,गजाधर बैठा, कमल महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे।





