Hadat Village Cultural Program : प्रखंड क्षेत्र के हाड़ात गांव में गुरुवार रात्रि को यंग स्टार छौ नृत्य कमिटी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ प्रखंड के उप प्रमुख दीपक कुमार साव और सोड़ो पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के द्वारा विधिवत रुप से किया गया।

वही मुख्य अतिथि दीपक कुमार साव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वोजों द्वारा छोड़े गए विरासत को बचाए रखना हम सभी का दावित्य है। वर्त्तमान समय के युवा पीढ़ी द्वारा इस तरह का कार्यक्रम करने लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। मौके पर आयोजन समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।





