Sarhul Festival – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुईडीह के डुमटांड़ मोड़ में आदिवासी समुदाय द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। पहान कृतिवास सिंह मुण्डा ने रिती रिवाज के साथ,मारांग सुरू, बंगा सुरू, सिंह सुरू,ग्राम देवता आदि का पूजा अर्चना कर चेंगना का बली प्रदान किया गया। सखुआ के डाली पर पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच सखुआ फुल व प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा के बाद पारम्परिक बेसभुषा में सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया गया। ऐला रे सारजम बा: ,ऐला रे हाड़गुम में । ऐला रे सुड़ा सांगेण में ,ऐला रे नसोरेन में,गीत की थाप पर आदिवासी भाषा सांस्कृतिक जनजाति दल गीतीलडीह बुंडू के कुंवर एवं दुलाल सिंह मुण्डा के दल एवं आदिवासी मुण्डा सरहुल समिति कुटीडीह सोनाहातु के सोनुवा,विद्याधर सिंह मुण्डा एवं दल द्वारा सरहुल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
मौके पर आयोजन समिति के लक्ष्मी नारायण सिंह मुण्डा, देवेन्द्र बेसरा,मृतृयुंजय सिंह,रामचरण सिंह मुण्डा,दुबराज मांझी,रेबेल सिंह मुण्डा, पशुपति,सुकराम, दुर्गा सिंह मुण्डा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





