World Mental Health Day 2026 : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में आज दिनांक 10-10-26 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कौशल नर्सिंग कॉलेज चाईबासा में पीएलवी हेमराज निषाद पीएलवी रेणु देवी पीएलवी सूरज कुमार ठाकुर एवं पीएलवी रत्ना चक्रवर्ती के द्वारा विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्राओं को डालसा का गठन उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमारे लिए एक महान अवसर है कि हम एक साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करें और सभी को बताएं कि यह महत्वपूर्ण है। बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना ज़रूरी भी है।

लेकिन बातचीत शुरू करना हमेशा आसान नहीं होता। चाहे आप किसी से अपनी भावनाओं के बारे में बात करना चाहें, या किसी ऐसे व्यक्ति से बात करना चाहें जिसकी आपको परवाह है, यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जो मददगार हो सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य है वह स्थित है जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के तनाव का सामना करने ,अपनी क्षमताओं को पहचानने,अच्छी तरह सीखने और काम करने तथा अपने परिवार ,समुदाय में योगदान करने में सक्षम होते हैं अच्छे मानसिक स्वास्थ्य में अपने दैनिक जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने दूसरों से जुड़ने और सही निर्णय लेने की क्षमता भी शामिल है।
मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार लेना ,नियमित व्यायाम करना ,तनाव कम करने के लिए रोजाना योग करना आदि शामिल है। मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्ति को कभी अकेले ना छोड़े अकेले नहीं है आप उनसे बातचीत करते रहे साथ में बैठकर चाय पिए और उनसे बातचीत करें ताकि उसका तनाव कम हो सके। मानसिक रोगों का इलाज संभव है इसके लिए मनोचिकित्सक अस्पताल उपलब्ध है हमें वहां जाकर इसका लाभ लेना चाहिए इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव डायन प्रथा निषेध अधिनियम स्पॉन्सरशिप योजना बाल विवाह संबंधित कानूनी बातों से अवगत कराया गया, हेल्पलाइन नंबरों के बारे जानकारी दिया गया इस विधिक जागरूकता शिविर में कॉलेज के डायरेक्टर, शिक्षक शिक्षिकाओं साथ छात्राएं उपस्थित थे।





