Ichagarh News: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिषद सदस्य ज्योतीलाल मांझी का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को पांचवें दिन समाप्त हो गया। गौरांगकोचा लैम्प्स के खाताधारकों की जमा राशि भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ज्योतीलाल मांझी अधिकारियों से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अनशन से उठे।

Ichagarh News: लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ अनशन
जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय तिर्की और सहकारिता पदाधिकारी बसंत कुमार ने अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद की मौजूदगी में जिला परिषद सदस्य को लिखित आश्वासन सौंपा। इसके बाद अधिकारियों ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
ज्यौती लाल मांझी रविवार से प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मुख्य मांग गौरांगकोचा लैम्प्स में खाताधारकों की एफडी और सेविंग राशि का भुगतान सुनिश्चित करना था।

Gaurangkocha Lamps में 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति
अधिकारियों की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन में कहा गया है कि गौरांगकोचा लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आश्वासन के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार खाताधारकों की जमा राशि का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, भुगतान की निश्चित तारीख का उल्लेख लिखित आश्वासन में नहीं किया गया है।

भूख हड़ताल के दौरान कई लोग रहे मौजूद
अनशन समाप्त होने के मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, कांग्रेस नेता तरुण दे, मुखिया अभिराम हेम्ब्रम, राखोहरी सिंह मुंडा, राजू अंसारी और लाल मांझी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
ईचागढ़ और सरायकेला-खरसावां जिले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए AKM News पर विजिट करें।
जिले की अन्य राजनीतिक और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए झारखंड की स्थानीय राजनीतिक खबर भी पढ़ सकते हैं।






