Elephant Attack की घटना में चांडिल प्रखंड के बानसा लाकड़ागाढ़ा गांव में बुधवार शाम करीब सात बजे संजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगली हाथियों के हमले के बाद विधायक सविता महतो की पहल पर वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी गांव के झामुमो नेता पशुपति महतो और ग्रामीणों ने विधायक को दी। सूचना मिलते ही विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Elephant Attack के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बानसा लाकड़ागाढ़ा में जंगली हाथियों के हमले में घायल संजय महतो को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। विधायक सविता महतो के निर्देश के बाद विभागीय टीम ने घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर ले जाने की व्यवस्था की।
इसके बाद संजय महतो को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया। अस्पताल में विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया।

टीएमएच में संजय महतो का इलाज जारी
अस्पताल में भर्ती संजय महतो का फिलहाल इलाज चल रहा है। घायल के उपचार के दौरान वनरक्षी मुन्ना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद रहे।
घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने और उपचार शुरू कराने में विधायक सविता महतो की पहल महत्वपूर्ण रही। फिलहाल संजय महतो की चिकित्सा टीएमएच में जारी है।
यह भी पढ़ें:






