All India Railway Track Maintainer Union Meeting (प्रकाश कुमार गुप्ता) : ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने घोषणा की कि यूनियन की सी डब्ल्यू सी (केंद्रीय कार्यकारी समिति) बैठक 27 फरवरी 2025 को मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, जोनल महामंत्री और जोनल अध्यक्ष शामिल होंगे।
उक्त जानकारी 29 जनवरी 2025 को गूगल मीट के माध्यम से हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से दी गई थी। राष्ट्रीय महामंत्री कांत राजू द्वारा एक पत्र जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस बैठक के बारे में सूचित किया गया।
चांद मोहम्मद ने बताया कि, जो कर्मचारी पिछले दो वर्षों से ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के सदस्य नहीं रहे हैं, उन्हें यूनियन के पदाधिकारी बनने का अधिकार नहीं होगा। ऐसे कर्मचारियों द्वारा किया गया कोई भी पत्राचार यूनियन द्वारा मान्य नहीं होगा।
बैठक के बाद यूनियन के भविष्य को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया गया, हालांकि कुछ लोग यूनियन के अंदर तानाशाही अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका विरोध किया जा रहा है। ऐसे लोगों को यूनियन से निष्कासित किया जा सकता है। बैठक में सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे किसी भी तानाशाही प्रयास के खिलाफ आवाज उठाएं, और यदि कोई बैठक इस सी डब्ल्यू सी बैठक के विपरीत आयोजित की जाती है तो उसे पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया जाएगा।
चांद मोहम्मद ने कहा कि जो भी पदाधिकारी यूनियन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें यूनियन से निष्कासित किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे 27 फरवरी को मुंबई में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लें और ट्रैक मेंटेनर यूनियन के भविष्य को एक नई दिशा देने में सहयोग करें।