America : कैरेबियन में हड़कंप: कैटेगरी-4 का रूप ले चुका हरिकेन एरिन, बरमूडा और अमेरिकी तटों पर अलर्ट
America : अटलांटिक सीज़न का पहला बड़ा तूफान हेरिकेन एरिन अब कैटेगरी 4 के स्तर पर पहुँच चुका है। नेशनल हेरिकेन सेंटर ने पुष्टि की है कि एरिन की रफ्तार अब 145 मील प्रति घंटे तक पहुँच गई है। इससे कैरेबियन द्वीपों पर गंभीर खतरे की स्थिति बन गई है।
Contents
कैरेबियन में इमरजेंसी तैयारी
- St. Martin, St. Barthelemy और Sint Maarten में ट्रॉपिकल स्टॉर्म वॉच जारी।
- Puerto Rico में 367 शेल्टरों को सक्रिय किया गया।
- अमेरिकी सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए 200 से ज्यादा FEMA कर्मचारी तैनात किए।
- नेशनल हेरिकेन सेंटर की चेतावनी: “फ्लैश फ्लडिंग, अर्बन फ्लडिंग, लैंडस्लाइड और मडस्लाइड का गंभीर खतरा।”
बारिश का अलर्ट:
Puerto Rico और Virgin Islands में शनिवार से सोमवार तक 4–6 इंच बारिश की संभावना।
अमेरिका और बरमूडा के लिए खतरा
- तूफान के ट्रैक के अनुसार, एरिन जल्द ही नॉर्थ-ईस्ट की ओर मुड़ेगा।
- इसका मार्ग U.S. mainland और Bermuda के बीच रहने की संभावना।
- विशेषज्ञ माइकल लॉवरी के अनुसार: “एरिन का ईस्टर्न फ्लैंक बरमूडा को सीधे प्रभावित कर सकता है।”
हालांकि अमेरिका की धरती पर सीधा लैंडफॉल की संभावना कम, लेकिन Florida से New England तक खतरनाक लहरों और रिप करेंट्स की चेतावनी।
- Long Island, Outer Banks (North Carolina) और Cape Cod पर बीच इरोशन का खतरा बढ़ा।
सीज़न आउटलुक – अभी बाकी हैं और तूफान!
विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल अटलांटिक हेरिकेन सीज़न में:
- 13 से 18 नेम्ड स्टॉर्म्स बन सकते हैं।
- इनमें से 5 तक मेजर हेरिकेन हो सकते हैं।
अधिकारियों की अपील: नागरिक सतर्क रहें और केवल ऑफिशियल एडवाइजरी पर ही भरोसा करें।